हटाए गए शिक्षा मंत्री के निजी सचिव अजय सोनी, लम्बे समय से मिल रही थीं शिकायतें, भेजे गए अनुसूचित जाति विकास विभाग
हटाए गए शिक्षा मंत्री के निजी सचिव अजय सोनी, लम्बे समय से मिल रही थीं शिकायतें, भेजे गए अनुसूचित जाति विकास विभाग

रायपुर। शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के बहुचर्चित निजी सचिव अजय सोनी को हटा दिया गया है। अब उनके स्थान पर केके राठौर की नियुक्ति की गई है।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग में CMO कार्यालय, रायपुर में NMA के पद पर पदस्थ रहे अजय सोनी को शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने अपना निजी सचिव बनाया था। अजय सोनी के व्यवहार से मंत्री और विधायक भी नाराज थे और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी कर चुके थे। हालांकि तब भी उन्हें नहीं हटाया गया। काफी समय बाद आज एक आदेश के तहत सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव द्वारा अजय सोनी को हटाते हुए अनुसूचित जाति विकास विभाग को उनकी सेवाएं सौंप दी गई हैं।

एक अन्य आदेश के तहत छग राज्य औद्यौगिक विकास निगम मुख्यालय में निज सचिव के पद पर कार्यरत के के राठौर को डॉ प्रेमसाय सिंह के विशेष सहायक के पद पर नियुक्त किया गया है।

See also  समय पर स्कूल नहीं पहुंचते थे 76 शिक्षक, वेतन काटने का निर्देश जारी

देखें आदेश :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।