अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारैंटाइन हुए बॉलीवुड एक्टर
अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारैंटाइन हुए बॉलीवुड एक्टर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अक्षय ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.। सभी प्रोटोकाल्स को ध्यान में रखते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं होम क्वारैंटाइन में हूं और जरूरी मेडिकल मदद ले रहा हूं। मरे मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी लोग जल्द से जल्द से अपना टेस्ट करवाएं। जल्द ही एक्शन में वापस आऊंगा।

बीते दिन 92,994 संक्रमित

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। यहां शनिवार को 92,994 संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 60,059 लोग ठीक हुए और 514 लोगों की जान गई। एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों की बात करें, तो बीते दिन 197 दिन (साढ़े 6 महीने) बाद इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले 19 सितंबर को 92,574 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मौत के मामले में लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा लोगों की जान गई।

See also  उपासना स्थल अधिनियम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।