CBSE 12 Board Exam Update

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। 10वीं के सभी छात्र प्रमोट किए जाएंगे। 12वीं की फिलहाल टाल दी गई हैं। इसे लेकर 1 जून को रिव्यू होगा, तब तय किया जाएगा कि क्या करें। परीक्षा होने की स्थिति में छात्रों को 15 दिन पहले इसकी जानकारी दी जाएगी।

ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बुधवार दोपहर करीब घंटे भर चली बैठक के बाद लिया गया। इससे पहले कई नेता और राज्य सरकारें CBSE की बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग कर चुके हैं। इनमें दिल्ली और पंजाब भी शामिल हैं।

4 मई से होनी थीं CBSE बोर्ड की परीक्षाएं

बता दें कि CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से होनी थीं। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टालने की मांग कर चुकी है। छात्रों ने भी सोशल मीडिया पर #CancelBoardExam2021 कैंपेन चलाया है। CBSE की बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं को मिलाकर 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल होने वाले थे।

कई राज्यों में कोरोना के हालात बेकाबू


कोरोना से महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे में एग्जाम करवाना बड़ी चुनौती है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं टाली जा चुकी हैं।MPPSC की परीक्षाएं भी टाली गई हैं। दिल्ली, पंजाब ने केंद्र से परीक्षाएं टाले जाने की अपील की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।