AMAN YASHMIN

रायपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में छग के पूर्व प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह से EOW के अधिकारी पूछताछ कर रहे है। बताया जा रहा है कि ASP स्तर के 4 पुलिस अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार को भी दोनों EOW के दफ्तर में पेश हुए। जहा इनसे घंटों पूछताछ हुई। दोनों को ये भी हिदायत दी गई है कि, बिना अदालत की अनुमति के देश से बाहर नहीं जा सकते। वहीं ये भी जानकारी सामने निकलकर आ रही है कि दोनों ने अपना पार्सपोर्ट अधिकारियों को सौंप दिया है।

बता दें कि मंगलावर को पूर्व प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू आय से अधिक संपत्ति मामले में एक बार फिर ईओडब्ल्यू के सामने पेश हुएथे। जहां दोनों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और फोटो दर्ज किया गया है। वहीं ये भी कहा गया कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कर सकते।

See also  तेंदुओं के संरक्षण के लिए जनहित याचिका : कोर्ट ने कहा वन्यप्राणियों की रक्षा करना हमारा धर्म

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर