नई दिल्‍ली। Amul Milk Price hike: दिवाली से आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है, अमूल ने दिल्ली क्षेत्र में दूध की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब एक लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत बढ़कर 63 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले अगस्त में भी दूध की कीमतों में बढ़त की गई थी।

Amul Milk Price hike: बता दें कि इससे पहले अगस्त में अमूल और मदरडेयरी ने दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई थीं। वहीं मार्च में भी दूध के दाम बढ़ा दिए गए थे। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि कल ही आए महंगाई दर के आंकड़ों के अनुसार पशुओं के चारे की महंगाई दर 25 प्रतिशत से ऊपर 9 साल के रिकॉर्ड स्तर के करीब बनी हुई है। इससे दूध उत्पादन करने वाले किसानों की लागत में तेज उछाल आया है।अमूल बढ़ती लागत का हवाला देकर ही कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।

See also  Video : मंत्री लखमा की फिसली जुबान, सरकार के विकास का बखान करते हुए दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा को बताया मुख्यमंत्री

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।