खबर..खबर..खबर: भारत में ‘एंटीबॉडी कॉकटेल’ के इस्तेमाल को दी मंजूरी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के उपचार हो चुका है इस्तेमाल
खबर..खबर..खबर: भारत में ‘एंटीबॉडी कॉकटेल’ के इस्तेमाल को दी मंजूरी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के उपचार हो चुका है इस्तेमाल

नई दिल्ली। दवा बनाने वाली कंपनी रॉश इंडिया को कोरोना मरीजों के इलाज में एंटीबॉडी कॉकटेल के इस्तेमाल की इजाजत मिल गई है। अमेरिका और यूरोप में पहले से ही इस कॉकटेल का कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रहा है। अब भारत सरकार ने भी इसके इमर्जेंसी यूज की इजाजत दे दी है। बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के इलाज में भी इस दवा का इस्तेमाल हुआ था।

सेन्ट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने रॉश इंडिया को इस कॉकटेल के इमर्जेंसी यूज की इजाजत दी है। एंटीबॉडी कॉकटेल का इस्तेमाल सिर्फ हल्के और मध्यम लक्षण वाले कोरोना मरीजों के इलाज में ही हो सकेगा।

रॉश इंडिया ने एक बयान में बताया कि भारत में कासिरिविम्ब और इमदेवमब एंटीबॉडी के मिश्रण का इस्तेमाल करने की अनुमति अमेरिका में ईयूए के लिए जमा आंकड़ों व यूरोपीय संघ के मानव पर चिकित्सा उत्पाद के इस्तेमाल की समिति (सीएचएमपी) के वैज्ञानिकों की राय के आधार पर मिली है।

कंपनी ने बताया, ‘आपात इस्तेमाल प्राधिकार प्राप्त होने के बाद रॉश इसका वैश्विक उत्पादकों से आयात कर भारत में रणनीतिक साझेदार सिपला के जरिए वितरित कर सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।