नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए सस्ती स्टेरॉयड ड्रग डेक्सामेथासोन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। यह दवा मिथाइलप्रेड्निसोलोन के विकल्प का काम करेगी और इसे मॉडरेट तथा गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जाएगा।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए एक संशोधित प्रोटोकॉल जारी किया है। यह कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के लिए है। इस महीने मंत्रालय ने कोरोना के लक्षणों की सूची को संशोधित किया था। गंध और स्वाद महसूस नहीं होने को भी कोरोना के लक्षणों में शामिल किया गया था।

See also  ये क्या तू चल मैं आया,अब 'बुलबुल' की बला,129 साल में ऐसा तीसरी बार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।