Aryan Khan Drugs Case: क्रिप्टो करेंसी के जरिए खरीदा गया था क्रूज पर ड्रग्स, NCB करेगी आर्यन खान से इस एंगल पर पूछताछ

मुंबई। ड्रग्स केस में आर्यन खान को सात अक्तूबर तक की एनसीबी हिरासत मिली है। एनसीबी ने इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एनसीबी ने कहा है कि इनके फोन से ऐसी तस्वीरें और चैट्स मिली हैं, जो इशारा करती हैं कि ड्रग्स का यह रैकेट इंटरनैशनल मार्केट से जुड़ा हुआ है।

इतना ही नहीं जांच एजेंसी को यह भी संदेह है कि क्रूज पर जो ड्रग्स आया था, वह क्रिप्टो करेंसी के जरिए से खरीदा गया था। आर्यन खान समेत सभी लोगों से एनसीबी इस एंगल पर भी पूछताछ करेगी।

एनसीबी को मिली जानकारी के मुताबिक क्रूज में कुछ लोगों ने नशा करने के बाद हंगामा भी किया और इसकी वजह से जहाज की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा। पहले छापेमारी में जांच एजेंसी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया था। दूसरे राउंड में भी आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है,जिनमें से 7 क्रूज के क्रू मेंबर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।