तेलीबांधा के पेंडुलम और जूक कैफे में आधी रात पुलिस की रेड, शराब और हुक्का पार्टी करते युवक- युवतियां पकड़ाए

रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए दो कैफे से युवक-युवतियां को नशे के सामाग्री के साथ पकड़ा है। राजधानी के तेलीबांधा इलाके में पुलिस की टीम ने देर रात पेंडुलम और जूक कैफे में छापा मारा। कैफे की आड़ में यहां देर रात नशे की पार्टी चल रही थी। जब टीम ने छापा मारा तो वहां युवक और युवतियां हुक्का गुड़गुड़ाते हुए मिले।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि इन कैफे में नियमों को दरकिनार कर युवक युवतियों को देर रात तक नशे की सामग्री शराब, बीयर और हुक्का परोसा जा रहा है। जिसके बाद सिविल लाइन थाना सीएसपी नसर सिद्दीकी और तेलीबांधा एस आई दिव्या शर्मा समेत टीम ने पहुंचकर पार्टी को बंद कराया।

रेड के दौरान पुलिस ने पेंडुलम और जूक कैसे से नशे की सामग्री जैसे शराब, बीयर और हुक्का पुलिस ने बरामद किए गए हैं। जल्दी दोनों कैफे पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।