शिमला। snow covered entire Himachal: हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग और पांगी सहित कई चोटियों पर बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर बूंदाबांदी के साथ फाहे, कुफरी, नारकंडा और हाटू पीक में हिमपात हुआ है। लाहौल, मनाली, चंबा और सिरमौर की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है।

मनाली-लेह मार्ग बंद

रोहतांग दर्रे में बर्फबारी होने से पुलिस प्रशासन ने वीरवार देर शाम से मनाली-लेह मार्ग पर नेहरूकुंड से आगे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जिला चंबा जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के बाद का नजारा देखने लायक है। सोलंग घाटी में चार इंच बर्फबारी हुई है। उधर, खज्जियार-लक्कड़मंडी में तेज बर्फ गिर रही है।

snow covered entire Himachal

नेहरुकुण्ड से आगे पर्यटकों जाने पर रोक

वहीं, भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल यातायात के लिए बंद कर दी गई है। नेहरुकुण्ड से आगे पर्यटकों जाने नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और चोटियों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

See also  घोड़े की नाल जैसा आकार और 9.02 किलोमीटर लंबाई, जानें अटल सुरंग की खासियत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।