अहमदाबाद। ATS Raids in Gujarat: गुजरात चुनाव की सरगर्मी के बीच आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) की बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के 13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर 65 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, गुजरात एटीएस, जीएसटी विभाग के साथ साझा ऑपरेशन चला रही है और अब तक सूरत, अहमदाबाद, जामनगर, भरूच और भावनगर जैसे जिलों में डेढ़ सौ ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। ये छापेमारी अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर टैक्स चोरी और धन के लेन-देन को लेकर की जा रही है।

करोड़ों रुपये के जीएसटी चोरी का मामला

जानकारी के मुताबिक, साजिद अजमल शेख और शहजाद नाम के शख्स एटीएस के रडार पर थे। उनके ऊपर एटीएस की कई दिनों से नजर थी। एटीएस ने शुक्रवार रात सबसे पहले इन्हीं दो लोगों को गिरफ्तार किया।

जांच में पाया गया है कि साजिद और शहजाद कथित तौर पर पूरे राज्य में जीएसटी चोरी का एक बड़ा रैकेट चलाते हैं। मामले में करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी बताई जा रही है। आशंका है कि गिरफ्तार किए गए लोगों के तार पीएफआई और हवाला रैकेट से जुड़े हुए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।