मुम्बई। आयुष्मान खुराना की बाला का बॉक्स ऑफिस फस्ट डे कमाल कर दिया है। पहले ही दिन

इस फिल्म ने 10.15 करोड़ रुपए कमाए हैं। माना जा रहा था कि पहले दिन इसे 7 – 8 करोड़ रुपए

की कमाई होगी, लेकिन इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाया है।

 

आयुष्मान खुराना की यह सबसे बड़ी ओपनिंग है, उनकी किसी भी फिल्म को पहले दिन इतनी बड़ी

रकम नहीं मिली। आयुष्मान खुराना के खाते में इससे पहले सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड Dream Girl

के नाम था जिसे 10.05 करोड़ पहले दिन मिले थे।

 

अपको बता दें कि आयुष्मान खुराना की पिछली रिलीज फिल्म Dream Girl ही थी, जिसे एकता कपूर के

प्रोडक्शन ने बनाया था। इस फिल्म ने लगभग 140 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर आयुष्मान खुराना

के लिए नया रिकॉर्ड बनाया। अब माना जा रहा है कि बाला इससे आगे जा सकती है।

 

इस फिल्म की खासी तारीफ और बड़ी बात यह है कि ये Dream Girl से बेहतर है, यह फिल्म एक गहरा

See also  कोल वाशरी से हो रहे प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीण अब विस्तार के विरोध में उतरे, गुपचुप तरीके से जनसुनवाई की तैयारी का लगाया आरोप

संदेश भी देती है। इससे लग रहा है कि Dream Girl की कमाई को पीछे छोड़ देगी। वैसे ये बातें निर्भर

करती हैं कि आने वाले हफ्ते में रिलीज होने वाली फिल्मों का क्या हाल होता है।

 

 

आयुष्मान के फैन्स ही हैं, जो कल इतनी बड़ी कमाई इस फिल्म को दे गए। शनिवार का आंकड़ा इससे भी

बड़ा हो सकता है। अयोध्या फैसले के कारण लगी धारा 144 का असर ज्यादा रहा और लोग घर से नहीं

निकले तो ही शनिवार की कमाई कम होगी। और अगर बात करें संडे के शो उस दिन तो हाउसफुल होंगे

और खूब कमाई भी करेगी।

 

आयुष्मान का जादू फिर चला है और यह फिल्म शुद्ध रूप से उन्हीं के लिए देखी जानी चाहिए।

तय है कि फिल्म हिट होगी, बस देखना यह है कि कितना आगे यह जाती है। मुनाफा तो इससे बच

ही नहीं सकता क्योंकि बेहद कम लागत में यह बनी है।

See also  जरा हटके: छत्तीसगढ़ की इस महिला के पति हैं सुपर स्टार सलमान खान....!

 

केवल यह फिल्म 25 करोड़ इसकी लागत से बनी है। अब आसानी से तीन दिन में लागत बाहर होने की

उम्मीद भ्री है। 100 करोड़ तक यह पहुंचेगी या नहीं, यह बात सोमवार की कमाई के बाद कही जा

सकती है। वहीं निर्देशक अमर कौशिक ने इसे बनाया है। दिनेश विजन के प्रोडक्शन की यह फिल्म भी हिट

होना तय है।

 

बता दें कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही आयुष्मान खुरना की यह फिल्म चर्चा में थी। पिछले साल की हिट

फिल्म ‘स्त्री’ बनाने वाले अमर कौशिक के खाते में एक और हिट जुड़ना तय है। कानपुर में शूट हुई इस फिल्म

में जावेद जाफरी, सौरभ शुक्ला और सीमा पाहवा ने खूब मजेदार रोल किए हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  अमेरिका की दिग्गज अपैरल रिटेलर कंपनी गैप की भरतवंशी सोनिया स्यंगल बनीं सीईओ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।