योग छोड़ निवेश गुरु बने बाबा रामदेव,दे रहे करोड़पति बनने की गारंटी, SEBI ने थमाया नोटिस

नई दिल्ली। शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने योगगुरु रामदेव की कंपनी रुचि सोया को नोटिस जारी किया है। दरअसल एक वीडियो क्लिप में बाबा रामदेव लोगों को करोड़पति बनने का मंत्र बताते दिख रहे हैं।

नोटिस में सेबी ने रुचि सोया से यह बताने के लिए कहा है कि योगगुरु रामदेव ने नियामक मानदंडों का उल्लंघन क्यों किया। आपको बता दें कि रामदेव की पतंजलि ने दिवाला प्रक्रिया के जरिए साल 2019 में रुचि सोया का अधिग्रहण किया था। ये कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड है।

दरअसल, आस्था टीवी पर प्रसारित एक योग सत्र के दौरान योगगुरु रामदेव लोगों से रुचि सोया के स्टॉक में निवेश करने का आग्रह करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रामदेव ने वीडियो में कुछ ऐसी भी बातें कही हैं, जो सेबी की नजर में संदिग्ध है। यही वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद पूंजी बाजार नियामक सेबी ने रुचि सोया को नोटिस जारी किया है।

क्या है वीडियो क्लिप में

इस वीडियो क्लिप में रामदेव कहते हैं, “आजकल, रुचि सोया के एफपीओ (फोलो-ऑन पब्लिक ऑफर) पर बहुत चर्चा है। अब, क्या आप करोड़पति बनना चाहते हैं? मैं करोड़पति बनने का मंत्र दूंगा। मैंने अभी-अभी शेयर बाजार में निवेश करने के तरीके सीखे हैं। शेयरों में व्यापार करने के लिए, एक डीमैट खाते की आवश्यकता होती है। इसलिए, आज ही एक डीमैट खाता खोलें।” योग गुरु रामदेव की यहां तक की बातों को सेबी निवेश की सलाह के तौर पर देख रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।