टीआरपी न्यूज रायपुर। पश्चिम विक्षोभ की वजह से छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदल गया है। राज्य के उत्तरी और मध्य इलाके में बादल छाए हुए हैं ।

सरगुजा-बिलासपुर संभाग के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं और यहां धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदा-बांदी भी हुई।

बिलासपुर शहर में बुधवार की सुबह मध्यम बारिश हुई। अगले 24 घंटों में राज्य में औसत तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेट तक रहेगा।

प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में शाम 5 बजे के बाद बारिश की संभावना है।

 

सरगुजा संभाग में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे और लगभग सभी इलाकों में बारिश हुई। इससे दिन में भी लोग ठंड से बेहाल हैं।

दिसंबर से लेकर अब तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पांचवीं बार मौसम का मिजाज बिगड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार शाम तक मौसम के साफ होने की संभावना है।

इस दौरान लगभग सभी इलाकों में बारिश या बूंदाबांदी होगी। लगातार मौसम के बदलने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है।

पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से संभाग मुख्यालय अंबिकापुर सहित सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और जशपुर जिले में अच्छी बारिश हुई थी।

अंबिकापुर में तो 3 दिनों के भीतर करीब 28 मिलीमीटर बारिश हुई थी। ठंड के मौसम में यह रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।