नई दिल्‍ली। Bank Holidays in November 2022 : साल का 10वां महीना यानी अक्टूबर खत्म होने वाला है, साथ ही नवंबर महीने की शुरुआत होने वाली है. नवंबर महीना शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं।

अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको नवंबर माह में बैंक में पड़ने वाली छुट्टी (Bank Holiday in November) के बारे जरूर पता कर लेना चाहिए।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2022 (Bank Holidays In November 2022) की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार नवंबर में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

देखें सूची-

1 नवंबर 2022 – कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद
6 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 नवंबर 2022 – गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल,कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
11 नवंबर 2022 – कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद
12 नवंबर 2022 – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
13 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
20 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 नवंबर 2022 – सेंग कुत्सनेम- शिलांग में बैंक बंद
26 नवंबर 2022 – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
27 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।