बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
TRP News

Bastar Lok Sabha Election Voting Live: बस्तर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी,बूथों पर सुबह से लगी महिला वोटर्स की लाइन,सुकमा में कवासी लखमा और फरसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप ने किया मतदान

Bastar Lok Sabha Election Voting Live: बस्तर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी,बूथों पर सुबह से लगी महिला वोटर्स की लाइन,सुकमा में कवासी लखमा और फरसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप ने किया मतदान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

जगदलपुर/रायपुर। Bastar Lok Sabha Election Voting Live: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरु हुआ। पोलिंग बूथों के बाहर वोटर्स की कतार लगी है। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बस्तर से लेकर सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर सभी जिलों में मतदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Bastar Lok Sabha Election Voting Live: कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने सुकमा में मतदान किया। बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपने गृहग्राम कलचा में मतदान किया। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के फरसागुड़ा पोलिंग बूथ में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंत्री ने कहा कि पूरे देश का वातारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नजर आ रहा है।


Bastar Lok Sabha Election Voting Live:800 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी

Bastar Lok Sabha Election Voting Live: बता दें कि बस्तर में 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता हैं। जिनमें 196 संवेदनशील मतदान केंद्र है। वहीं क्रिटिकल मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा के लिए पूरे बस्तर में 300 कंपनियां तैनात हैं। जहां पिछले एक हफ्ते से 60 हज़ार जवान तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से सजग है। इन 800 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा के लोगों से निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की है।

Bastar Lok Sabha Election Voting Live: अब तक 12.02 प्रतिशत मतदान

बस्तर – 17. 50 प्रतिशत

बीजापुर –7. 08 प्रतिशत

चित्रकोट – 10. 27 प्रतिशत

दंतेवाडा – 14. 34 प्रतिशत

जगदलपुर – 14. 53 प्रतिशत

कोंडागांव – 11. 50 प्रतिशत

कोंटा – 6. 70 प्रतिशत

नारायणपुर – 13. 49 प्रतिशत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर