नई दिल्ली। BCCI President Sourav Ganguly भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को रविवार को अपोलो ग्लेनेगल्स अस्पताल से एंजियोप्लास्टी के दूसरे दौर से गुजरने के बाद छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, गांगुली इस समय ठीक हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष को दवा का सेवन करते रहने और अगले कुछ महीनों के लिए सख्त दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी गई है।

दूसरी बार हुई एंजियोप्लास्टी और लगे दो स्टेंट

बता दें कि बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद पिछले बुधवार को गांगुली को अस्पताल ले जाया गया था। गुरुवार को, अपोलो अस्पताल के अधिकारियों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि आफताब खान और अश्विन मेहता, देवी शेट्टी, अजीत देसाई, सरोज मंडल और सप्तर्षि बसु जैसे डॉक्टरों एक टीम ने गांगुली का सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी किया और दो स्टेंट लगाए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।