Bharat-Jodo-Yatra-Rahul-Gandhi-to-enter-UP-today
Bharat-Jodo-Yatra-Rahul-Gandhi-to-enter-UP-today

नई दिल्ली/गाजियाबाद। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार दोपहर को दिल्ली के रास्ते गाजियाबाद के लोनी बार्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और किसान राकेश टिकैत भी शाामिल होंगे।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से पदयात्रा कर दोपहर में गाजियाबाद के लोनी बार्डर से यूपी में दाखिल होंगे।

Bharat Jodo Yatra: बता दें कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 130 किमी का सफर तय करेगी और पश्चिमी यूपी के 3 जिलों से गुजरेगी। तीन दिनों यात्रा में यूपी के तीन लोकसभा सीटें और 11 विधानसभा क्षेत्रों गुजरेगी।

Bharat Jodo Yatra:पदयात्रा गाजियाबाद, बागपत और शामली जिले की 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। अलावा प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं और छोटे दलों के प्रतिनिधियों को भी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।