रायपुर। भूपेश कैबिनेट की बैठक मंगलवार दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में कोरोना से निपटने के उपायों और वैक्सीनेशन के साथ जिलों के हालातों की चर्चा की जाएगी। वहीं, राजीव गांधी किसान न्याय योजना में नई फसलों के किसानों को लाभ देने पर मुहर लगाई जाएगी।

बता दें कि मंत्रिमंडल उपसमिति ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त 21 मई को दिए जाने पर मुहर लगाए जाने के साथ ही खरीफ सीजन 2021 में धान गन्ना मक्का की खेती करने वाले किसानों के साथ-साथ दलहन तिलहन कोदो कुटकी रागी और रामतिल जैसी अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को भी इस योजना में शामिल किया जाने का अनुमोदन किया है।

वर्तमान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान बेचने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10,000 इनपुट सपोर्ट के रूप में दिया जाता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।