नई दिल्‍ली/रायपुर/श्रीपेरंबदुर । कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत बुधवार शुरु हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा अभियान की शुरुआत के लिए तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर पहुंचे हैै।जहां छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेेश बघेल और राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत उन्‍हें राष्‍ट्रीय ध्‍वज सोंपेंगे।

इस बीच कांग्रेस (Congress) की यात्रा को लेकर असम के मुख्यमंत्री ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना ये अभियान पाकिस्तान में शुरू करना चाहिए। हिमंत बिस्वा सरमा के इस बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने जमकर पलटवार किया है।

CM Bhupesh Baghel,Chhattisgarh,C Mart,Mother’s Market

बघेल ने कहा, “वह जहर उगल रहे हैं. उन्होंने जरूर आरएसएस कार्यालय का दौरा किया होगा और ‘अखंड भारत का नक्शा’ भी देखा होगा. बीजेपी का कहना है कि मुसलमानों को पाकिस्तान भेजा जाए और उसे ‘अखंड भारत’ में विलय कर दिया जाए. उन्हें भेजने और बाद में मर्ज करने का क्या मतलब है?”

जानें क्‍या था सरमा ने

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को कहा था, “भारत 1947 में कांग्रेस के दौरान विभाजित हो गया था. अगर वे भारत जोड़ो यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो राहुल गांधी को पाकिस्तान में ऐसा करना चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने के क्या फायदे हैं? भारत जुड़ा हुआ है, और एकजुट है। मैं राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को पाकिस्तान ले जाने के लिए सुझाव देना चाहता हूं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।