ब्रेकिंग: पंजाब में हमले की बड़ी साजिश नाकाम, तरनतारन में पकड़े गए तीन आतंकी

अमृतसर। पंजाब की तरनतारन पुलिस ने मोगा जिले के सीमावर्ती भिखीविंड इलाके में देर रात चेकिंग के दौरान तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। फिरोजपुर रेंज के महानिरीक्षक जतिंदर सिंह औलख ने यह पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों की शिनाख्त कुलविंदर सिंह, कंवरपाल सिंह और कोमलप्रीत सिंह के रूप में की गई है।

इनके कब्जे से पुलिस ने नौ एमएम का पिस्तौल, गोलाबारूद और हथगोले बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों को अदालत में पेश कर इन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

बता दें कि इसी महीने पंजाब में चार अन्य आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए थे।

खबरों के मुताबिक, इन चारों आतंकियों ने अगस्त माह में एक तेल टैंकर को आईईडी टिफिन बम से उड़ाने की साजिश रची थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।