नई दिल्ली। Coimbatore Cylinder Car Blast Case: तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुए कार ब्लास्ट केस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की जांच शुरू हो गई है। इस केस की जांच कर रही एनआईए ने चेन्नई सहित 20 जगहों पर छापेमारी की है।

Coimbatore Cylinder Car Blast Case: कोयंबटूर के कार विस्फोट को श्रीलंका में ईस्टर के दौरान हुए बम विस्फोटों के समान एक आतंकवादी हमले के रूप में माना जा रहा है। जांच में जुटे तमिलनाडु पुलिस के अधिकारियों ने यह भी पाया है कि जश्मी मुबीन ने श्रीलंका में ईस्टर दिवस पर बमबारी के मुख्य साजिशकर्ता सहित कुछ आतंकवादी तत्वों के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिश की थी।

Coimbatore Cylinder Car Blast Case: बता दें कि दीपावली से ठीक एक दिन पहले तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक मंदिर के सामने कार में ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में जश्मी मुबीन नामक एक युवक की मौत हो गई थी। बाद में जांच के दौरान पुलिस ने मुबीन के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था। जिसके बाद इस केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।