​​​​​​​मेहुल की गर्लफ्रेंड बारबरा जेबरिका का बड़ा खुलासा, किडनैपिंग की थ्योरी बकवास, वह क्यूबा भागने की फिराक में था
​​​​​​​मेहुल की गर्लफ्रेंड बारबरा जेबरिका का बड़ा खुलासा, किडनैपिंग की थ्योरी बकवास, वह क्यूबा भागने की फिराक में था

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी के बारे उसकी साजिशों का भंडाफोड़ उसकी कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जेबरिका ने किया है। बारबरा ने मेहुल की किडनैपिंग की थ्योरी को बकवास करार दिया।

एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उसने मेहुल के क्यूबा भागने के प्लान के खुलासा किया। उसने बताया कि मेहुल ने मुझसे अगली बार क्यूबा में मिलने को कहा था।

बारबरा ने कहा कि मेहुल ने कभी भागने जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन उसने मुझसे दो बार पूछा कि क्या मैं कभी क्यूबा गई हूं। मुझे यह भी बताया कि अगली बार हम क्यूबा में मिल सकते हैं। इसलिए मुझे यकीन है कि डोमिनिका मेहुल की आखिरी मंजिल नहीं थी। क्यूबा मेहुल की फाइनल डेस्टिनेशन रही होगी।

बारबरा ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में मुझे मेहुल की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। मैं साफ करना चाहूंगी कि मैं उसकी गर्लफ्रेंड नहीं थी और न ही मेरा उससे कोई संबंध रहा है। मेरा खुद का बिजनेस है। मुझे अपनी जरूरतों के लिए उनके पैसे या समर्थन, होटल बुकिंग और ज्वैलरी की जरूरत नहीं है।

बारबरा ने कहा कि मैं मेहुल को पिछले अगस्त से जानती हूं और जॉली हार्बर में उनसे मिली थी। मेरी उनसे पहली मुलाकात उस वक्त हुई, जब मैंने एयर बीएनबी में घर किराए पर लिया। मेहुल पहले से ही उसी इलाके में रहते थे। उन्होंने अपना परिचय राज के रूप में दिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।