रायपुर। नवा रायपुर में मंत्रालय और सेक्टर-17 में फर्जी दस्तावेज के आधार पर करोड़ों के टेंडर हासिल करने वाली नेचर टच लैंडस्केप प्राइवेट कंपनी पर अब बड़ी गाज गिरने वाली है। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण इस पूरे मामले में एफआईआर सहित बड़ी कानूनी कार्यवाही की तैयारी में है। वहीँ प्राधिकरण ने कंपनी द्वारा शुरू किये गए काम को बंद कराकर दूसरा टेंडर जारी कर दिया है। ऐसे में नेचर टच लैंडस्केप प्राइवेट कंपनी के संचालक रविंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ना लाजिमी है।

इस पूरे मामले में द रूरल प्रेस की खबर का बड़ा असर हुआ है। द रूरल प्रेस ने “नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (ANVP) ,जिस पर राजधानी को बसाने की जिम्मेदारी, वही अफसर खेल रहेे टेंडर-टेंडर का खेल,फर्जी दस्तावेज वाली कंपनी को दे दिया 5 करोड़ का काम” नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। साथ ही दस्तावेजों को प्रकाशित कर मामले का पर्दाफाश भी किया था। द रूरल प्रेस की खबर के बाद हरकत में आए प्रशासन ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर फौरी कार्यवाही करते हुए उक्त फर्म के टेंडर को रद्द कर नया टेंडर निकाल दिया है।

See also  शराब की तस्करी करता था ये भाजपा नेता, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

यह भी पढ़ें – नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (ANVP) ,जिस पर राजधानी को बसाने की जिम्मेदारी, वही अफसर खेल रहेे टेंडर-टेंडर का खेल,फर्जी दस्तावेज वाली कंपनी को दे दिया 5 करोड़ का काम

जानें कैसे इस फर्म ने खेला था खेल

बता दें कि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (ANVP) की नाक के नीचे सेक्टर -17 और मंत्रालय में उद्यानिकी एवं सिविल कार्य में नेचर टच लैंडस्केप प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने नियमों को ताक पर रखकर फर्जी दस्तावेजों के जरिये करीब साढ़े 5 करोड़ का 2 अलग-अलग टेंडर पास कराकर कार्य शुरू कर दिया था। द रूरल प्रेस ने दस्तावेजी प्रमाण के साथ खबर प्रकाशित किया था, जिसमे बताया गया कि नेचर टच लैंडस्केप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का पंजीयन 22.01.2020 को समाप्त हो चुका है। नियमानुसार कंपनी का पंजीयन 5 साल के लिए वैध होता है। इस लिहाज से कंपनी का पंजीयन उक्त तारीख को ख़त्म हो चुका है. लेकिन नेचर टच लैंडस्केप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा दस्तावेजों में छेड़खानी कर 23.01.2015 से 22.01.2020 को समाप्त वास्तविक पंजीयन की जगह 23.10.2015 से 22.10.2020 को समाप्त होने वाला कूटरचित दस्तावेज शपथ पत्र में भरा गया।

See also  बड़ी खबरः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

फर्जी काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में फर्म और संचालक के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी। फ़िलहाल टेंडर निरस्त कर नया टेंडर निकाला गया है।

सलिल श्रीवास्तव
चीफ इंजीनियर, अटल नगर विकास प्राधिकरण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।