नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय को भगौड़े नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से वसूली मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ईडी बुधवार को हांगकांग से हीरे, मोदी और जवाहरात वापस ले आई है, जिसकी कीम करीब 1350 करोड़ बताई जा रही है। ये हीरे-जवाहरात नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की फर्म से जुड़े हुए हैं। ये बेशकीमती ज्वैलरी हांगकांग की एक कंपनी के गोदाम में रखी हुई थी। इनमें पोलिश किए हुए हीरे, मोती, चांदी के गहने आदि शामिल हैं।

इस सामान को मुंबई वापस लाया गया है। इसका वजन करीब 2340 किलोग्राम है। ED पहले भी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी मामले में दुबई और हांगकांग से क़ीमती सामानों की 33 खेप वापस लाई थी। भारत में कीमती सामानों को जब्त कर लिया गया था। पहले कीमती सामनों की कीमत करीब 137 करोड़ रुपए बताई गई थी।

बता दें कि इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मुंबई की विशेष अदालत ने बड़ा झटका दिया था। कोर्ट ने नीरव की सभी संपत्तियों को ‘आर्थिक अपराधी भगोड़ा कानून’ के तहत जब्त करने का आदेश दे दिया था। पीएमएलए कोर्ट के नीरव की सभी संपत्तियों को जब्त करने के आदेश के बाद उसकी सभी संपत्तियां अब भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में आ गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।