रायपुर। राज्य सरकार ने पेंशन कल्याण मंडल का पुनर्गठन किया है। पेंशन संबंधी समस्याओं

को लेकर लगातार आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस मंडल का पुनर्गठन

किया है।

 

सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। इस कमेटी में चीफ सेक्रेटरी आरपी मंडल

चेयरमैन होंगे, जबकि 9 अन्य सदस्य होंगे। 10 सदस्यों की यह कमेटी पेंशन संबंधी समस्याओं

को सुलझाएगी व सरकार को इस दिशा में सुझाव भी देगी।

 

पेंशन कल्याण मंडल में चीफ सिकरेट्री चेयरमैन होंगे, वित्त विभाग के ACS, जीएडी के ACS ,

स्वास्थ्य विभाग के ACS मेंबर होंगे। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग पेंशनधारी कल्याण

संघ के अध्यक्षों को भी कल्याण मंडल में शामिल किया गया है। समिति के सदस्यों को यात्रा व

दैनिक भत्तों का भुगतान राज्य सरकार की तरफ से किया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  जब लॉकडाउन में बाहर घूमते पकड़ी गई ये सपना चौधरी, थाने हुआ डांस, दारोगा बाबू लाइन अटैच , देखें वीडियो

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।