टीआरपी। ‘स्प्लिट्सविला 13’ के विनर और ‘बिग बॉस मराठी 3’ से पहचान बना चुके एक्टर-मॉडल जय दुधाने को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जय पर रियल एस्टेट से जुड़ें मामले और 5 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप है। बताय जा रहा है कि वह अपनी पत्नि के साथ हनीमून के लिए जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। जय दुधाने पर एक रिटायर्ट इंजीनियर के साथ फ्रॉड करने के अरोप लगे है जिसके तहत ये कार्रवाई की गई।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, जय की गिरफ्तारी एक रिटायर्ड इंजीनियर की एफआईआर के बाद हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दुधाने और उनके परिवार के चार सदस्यों ने उन्हें ठाणे में स्थित 5 कमर्शियल दुकानों की खरीद के लिए उकसाया। ये दुकानें पहले से ही बैंक में गिरवी रखी हुई थीं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सौदे के दौरान जय दुधाने ने उन्हें जाली दस्तावेज दिखाए थे। इसमें एक फर्जी बैंक क्लियरेंस लेटर और लगभग ₹4.95 करोड़ का नकली डिमांड ड्राफ्ट शामिल था।
यह मामला तब सामने आया जब बैंक ने प्रॉपर्टी पर कब्जा लेने का नोटिस जारी किया। इसके बाद पुलिस ने जय दुधाने समेत उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया।

See also  Budget 2022 Live Updates: वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- अगले तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेनें आएंगी


जय दुधाने का बयान

गिरफ्तारी के बाद जय दुधाने ने पुलिस वैन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन पर लगाए गए आरोपों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मुझे तो पता भी नहीं था कि मेरे नाम पर अरेस्ट वारंट या लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है। मैं तो अपने हनीमून के लिए विदेश जा रहा था। पुलिस ने मुझे कहा कि मैं देश छोड़कर नहीं जा सकता, इसलिए मैं पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं। मेरे खिलाफ जो भी केस दर्ज हुआ, वह झूठा है। मैं हर स्थिति का सामना करने को तैयार हूं। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। यह दावा ‘अविश्वसनीय’ है। उन्होंने कहा, “अगर किसी के पास सबूत हैं तो सामने लाए। एग्रीमेंट पहले ही हो चुका है, ऐसे में एक ही दुकान को कई लोगों को बेचना संभव नहीं है।”

कौन हैं जय दुधाने

जय दुधाने एक मॉडल, फिटनेस ट्रेनर और अभिनेता हैं। उन्होंने स्प्लिट्सविला 13 जीतकर लोकप्रियता हासिल की और बाद में बिग बॉस मराठी 3 में हिस्सा लिया, जहां वे पहले रनर-अप रहे। हाल ही में, 24 दिसंबर 2025 को उनकी शादी हर्षला पाटिल से हुई थी।

See also  अब आकाश से रहेगी दुश्मनों पर नजर, इसरो मिलिटरी सर्विलांस में मदद के लिए लॉन्च करेगा 3 सैटलाइट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।