Bihar Assembly Elections Burqa Row: बुर्के में महिला है या पुरुष… आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर्दे वाली मतदाताओं की करेंगी पहचान
Bihar Assembly Elections Burqa Row: बुर्के में महिला है या पुरुष… आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर्दे वाली मतदाताओं की करेंगी पहचान

Bihar Assembly Elections Burqa Row: नई दिल्ली/पटना। Bihar Assembly Elections 2025: चुनाव आयोग ने शुक्रवार 10 अक्टूबर को कहा कि बिहार में मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनकर या पर्दे में आने वाली महिला मतदाताओं की पहचान गरिमापूर्ण तरीके से सत्यापित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

Bihar Assembly Elections Burqa Row: चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि पर्दा-नशीं महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए महिला मतदान अधिकारियों या आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गरिमापूर्ण तरीके से उनकी पहचान सत्यापित करने के उसके निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। आयोग ने कहा कि उनकी गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी।

Bihar Assembly Elections Burqa Row: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए सोमवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि बुर्का पहनकर आने वाली महिला मतदाताओं की पहचान सत्यापित करने में मदद के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिहार के सभी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगी।

See also  Results Of 1 Lok Sabha, 4 Assembly Bypolls -जालंधर लोकसभा पर AAP तो UP में आजम खान के गढ़ स्वार में भाजपा को बढ़त

Bihar Assembly Elections Burqa Row: कुमार ने घूंघट और बुर्का पहनी महिलाओं के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि मतदान केंद्रों के अंदर पहचान सत्यापित करने के बारे में आयोग के स्पष्ट दिशानिर्देश हैं। उनका सख्ती से पालन किया जाएगा।

Bihar Assembly Elections Burqa Row: उन्होंने कहा, “बुर्काधारी महिलाओं की पहचान सत्यापित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तैनात रहेंगी। आयोग के दिशानिर्देश इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट हैं कि मतदान केंद्र के अंदर पहचान कैसे सत्यापित की जाती है और उनका सख्ती से पालन किया जाएगा।

Bihar Assembly Elections Burqa Row: बता दें कि, निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को कहा था कि 90,712 आंगनवाड़ी सेविकाओं को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पिछले शनिवार को आयोग से आग्रह किया था कि बुर्का पहनकर मतदान केंद्रों पर आने वाली महिलाओं के चेहरों का मिलान मतदाता पहचान पत्रों से किया जाए।

See also  CM Bhupesh's Taunt On BJP's Love &Jihad - भूपेश ने कहा बीजेपी नेताओं की बेटियां शादी करे तो लव, बाकि करें तो जिहाद !