पटना। Bihar election 2020 बिहार चुनाव में अक्तूबर-नवंबर महीने में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। महागठबंधन ने सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया है तो वहीं एनडीए ने भी सीट बंटवारे को लेकर अंतिम मुहर लगा दी है। सूत्रों की माने तो बिहार चुनाव में भाजपा और जदयू आधी-आधी सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा की 243 सीट में जदयू और भाजपा 119 -119 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे और शेष पांच सीटों को जीतनराम मांझी की हम के लिए छोड़ा गया है। शनिवार देर रात तक चली बैठक में भाजपा और जदयू ने इसी फॉर्मूले पर अपनी सहमति बनाई। हालांकि लोक जनशक्ति पार्टी को इससे बाहर रखा गया है।

इससे पहले चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा था कि संसदीय दल की बैठक में इस बात पर फैसला हो जाएगा कि क्या लोजपा, एनडीए में शामिल होगी या नहीं। दरअसल, पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान की तबीयत खराब होने की वजह संसदीय दल की बैठक को टाल दिया गया था।

See also  cm bhupesh baghel: रिहर्सल के दौरान CM बघेल के काफिले के लिए जा रही दो गाड़ियां आपस में टकराई, देखें तस्‍वीरें

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।