बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया के 18 मरीज मिले हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पानी के सैंपल की जांच भी कराई गई, इसमें जिसमें बैक्टीरिया मिले ।

आशंका जताई जा रही है कि बारिश में गंदा पानी पीने की वजह से ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी है। ऐसे में पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन डलवाया जा रहा है। वहीं, CMHO डॉ. प्रमोद महाजन ने मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया और भर्ती मरीजों का हाल जाना।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम सरसेनी व आसपास के कुछ गांव में ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत मिल रही है। 15 दिन पहले 15 से 20 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई थी। ग्रामीण क्षेत्र में डायरिया फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम से सर्वे भी कराया।

तीन-चार हैंड पंप सील

इस दौरान पानी का सैंपल लिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के तीन-चार हैंड पंप को बंद करा दिया। इसके साथ ही जल स्रोतों में क्लोरीन डालकर पानी पीने की सलाह दी गई। इसके लिए गांव में क्लोरीन भी बंटवाए गए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।