नई दिल्ली। MCD Mayor Election : दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के उम्मीदवारों के लिए बीजेपी ने ऐलान कर दिया है। मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का नाम पर मुहर लगी है और डिप्टी मेयर पद के लिए कमल बागड़ी चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा स्टैंडिंग कमिटी के मेंबर के लिए कमलजीत सहरावत, गजेंद्र दराल, पंकज लूथरा उम्मीदवार होंगे।

बता दें कि जनवरी पहले सप्ताह 6 जनवरी तक मेयर चुनाव होने की संभावना है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से एमसीडी के लिए शैली ओबेरॉय को मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।