भाजपा नेताओं ने निकाली लालटेन यात्रा, बिजली की दरों में वृद्धि का किया विरोध

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली की दरों में वृद्धि किए जाने के विरोध में रायपुर शहर सहित बीरगांव और माना के सभी वार्डों में वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लालटेन यात्रा निकली।

बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में भाजपा रायपुर जिला की लालटेन यात्रा में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित अन्य कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष वार्ड खम्हारडीह का भ्रमण किया। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी के दूसरे वार्डों में भी लालटेन यात्रा निकाली।

इधर भाजपा की लालटेन यात्रा पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनहितकारी कार्य चमकते सूरज की तरह है। भाजपा की लालटेन यात्रा सूरज को दीया दिखाने का प्रयास है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार देश में सबसे सस्ती बिजली और बिजली बिल हाफ योजना का लाभ आम जनता को दे रही है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा की लालटेन यात्रा पूरी तरह फेल हो गई है और उसे जनता का समर्थन नहीं मिला।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।