बीजेपी

रायपुर। प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक कवर्धा मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर 24 नवम्बर को दोपहर मुख्यमंत्री निवास के समक्ष धरना देंगे।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि भाजपा कवर्धा मामले की न्यायिक जांच की लंबे समय से मांग कर रही है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार जांच को लेकर कोई ठोस कदम नही उठा रही है। कवर्धा के मामले को लेकर प्रदेश में जन आक्रोश है और इस मसले पर प्रदेश सरकार की नीति स्पष्ट नही है। जब तक प्रदेश सरकार जांच की घोषणा नही कर देती हमारा विरोध जारी रहेगा। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। पूरे मामले की स्पष्ट जांच होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जायेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।