रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 सितंबर को रायपुर पहुंच रहे हैं। नड्डा रायपुर में तीन दिनों तक रहेंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा ने जोरदार तैयारियां कर रखी है। नड्‌डा इस दौरान प्रदेश के संगठन के नेताओं, विधायकों, सांसदों की बैठक भी लेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर दो हजार से ज्यादा लोग जुट सकते हैं। 1000 से अधिक बाइक सवार भाजपा युवा मोर्चा के नेता एयरपोर्ट से शहर तक नड्‌डा का स्वागत करेंगे। इस दौरान स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक नृत्य करने वाले कलाकारों का भी बंदोबस्त किया गया है। ये कलाकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति के नृत्य पेश करते हुए पारंपरिक आदिवासी वाद्य यंत्रों के साथ जेपी नड्डा का अभिनंदन करेंगे।

बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन

9 सितंबर को ही जेपी नड्डा प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम फिलहाल इनडोर स्टेडियम में तय है। पार्टी सूत्रों ने बताया एक दो दिनों सारे कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। यह कार्यकर्ता सम्मेलन छत्तीसगढ़ में 2023 के चुनावों के लिहाज से सबसे अहम हो सकता है।

See also  सरोज पांडेय को मिली टीम उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी.... बतौर सहप्रभारी संभालेंगी चुनावी मोर्चा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।