रायपुर। भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए सूची जारी करने के बाद नगर निगम

चुनाव के लिए भी पार्षदों की सूची तैयार कर ली है।

 

जिसकी शुरूआत धमतरी नगर निगम से हुई है। जिसमें वर्तमान महापौर अर्चना चौबे को दोबारा मौका

नहीं मिला है। भाजपा धमतरी नगर निगम के सभी 40 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं

 

भाजपा के दिग्गज नेता संभागीय चुनाव समिति में नाम तय किए जाने के बाद देर शाम पार्टी ने सूची जारी

की। इधर, राजधानी के 70 वार्डों के प्रत्याशी चुनने के लिए भाजपा के दिग्गजों ने मंगलवार को शाम 6 बजे

से आधी रात तक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंथन किया।

 

पार्टी में भी हर वार्ड से औसतन तीन और कुल मिलाकर ढाई सौ से ज्यादा नाम हैं। इनमें से भी आधे वार्डों में

अपनी-अपनी पसंद को लेकर खींचतान चली। देर रात पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजधानी के अधिकांश वार्डों

See also  पत्रकार की हत्या नहीं, पत्रकारिता की स्मारक बनाने का हुआ दुस्साहस

के भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा आज शाम तक की जा सकती है।

 

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई बैठक में विधायक बृजमोहन अग्रवाल के अलावा जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल

समेत संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने और जयंती पटेल आदि मौजूद थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।