Nagaland Assembly Election 2023: नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव होने वाले है। वहीं चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नागालैंड के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अलग-अलग सीटों पर इन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो गई है। भाजपा नगालैंड की 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं बाकी की 40 सीटें सहयोगी दल एनडीपीपी को दी गई हैं।

नगालैंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना को अलोंगटकी विधान सभा क्षेत्र से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। अन्य नामों की भी घोषणा की गई है। देखें सूची-

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भी सभी 60 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नलिन कोहली ने कहा है कि मेघालय चुनाव के लिए हमारी टैगलाइन है ‘एम पॉवर मेघालय’ यानी ‘मोदी पॉवर्ड मेघालय’, उन्होंने कहा, जल्द ही यहां भी डबल इंजन की सरकार बनेगी।

See also  बंगाल सियासत पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, TMC के 41 विधायक उनके संपर्क में

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर