बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव के लिए 15 सीटों पर मतगणना जारी है। भाजपा के मुख्यमंत्री

बीएश येदियुरप्पा को अपनी सरकार बचाने के लिए 6 सीटों की दरकार है। 5 दिसंबर को हुए मतदान में

67.91 फीसद मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया था।  कांग्रेस और JDS के 17 विधायकों

के विद्रोह के बाद जुलाई में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार गिर गई थी और भाजपा

को सत्ता में आने का मौका मिला। अयोग्य ठहराए गए इन्हीं विधायकों की खाली सीटों पर उपचुनाव कराए

गए हैं।

 

पिछले चुनावों में 15 में से 12 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी जबकि 3 सीटें जेडीएस के खाते में

गई थी। सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा को इनमें से कम से कम छह सीटों की दरकार है।

हाईकोर्ट में मामला लंबित रहने के कारण विधानसभा में दो सीटें अभी तक खाली हैं। इन सीटों के

लिए उपचुनाव नहीं कराया गया है।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्र ने अस्मिता पेनचक सिलाट लीग सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025-26 में कांस्य पदक जीता

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।