चिरमिरी। चिरमिरी के कुरासिया कोल माइंस देर रात हादसे में एक ड्रिलिंग ऑपरेटर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि माइंस में ऑपरेटर ड्रिलिंग कर रहा था। वहां पहले से ही विस्फोटक लगा था, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी गई। विस्फाेट इतना जबरदस्त था कि ऑपरेटर के चीथड़े उड़ गए। वहीं, पत्थर उछलकर लगने से एक साथी भी घायल हो गया। फिलहाल, घटनास्थल सील कर दिया गया है। खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) आगे की जांच करेगा।

जानकारी के मुताबिक चिरमिरी के गोदरीपारा आजादनगर निवासी धनेश्वर दास (58) ड्रिलर ऑपरेटर ग्रेड-5 पर कार्यरत थे। वह रात करीब 2 बजे तृतीय पाली में काम करने के लिए माइंस में पहुंचे थे। काम के दौरान माइंस में ड्रिल कर बारूद लगाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान तेज ब्लास्ट हो गया। विस्फोट से धनेश्वरदास के चीथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दूसरी पाली में काम करने वाले अधिकारी बिना जानकारी दिए हाजिरी लगाकर घर चले गए। आरोप है कि इन्होंने वहां पहले ही बारूद लगे होने की जानकारी नहीं दी। फिलहाल, एसईएल के अधिकारी और स्थानीय विधायक मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

See also  नशेबाज शिक्षक की आखिरकार चली गई नौकरी… स्कूल में शराब पीते हुए कलेक्टर- डीईओ को भी किया था चैलेंज…

घटना किसकी लापरवाही से हुई है यह स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। डेटोनेटर फटने से हादसा हुआ है।
.घनश्याम सिंह,महाप्रबंधक एसईसीएल।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।