कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिवर में हो रहे फफोले, सामने आए 14 केस, 1 की मौत

टीआरपी न्यूज। कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके कई लोगों में दूसरी गंभीर बीमारियां घर कर रही हैं। अब ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस, यैलो फंगस, दिमाग सिकुडऩे, हड्डियों के गलने के बाद कोरोना से ठीक हो चुके लोगों में एक और खतरनाक बीमारी देखी गई है।

कोरोना के संक्रमण से ठीक होने वाले 14 मरीजों के लिवर में असामान्य बड़े कई फोड़े पाए गए। नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल ने इन सभी मामलों की पुष्टि की है। इन 14 में से एक मरीज की पेट में बहुत ज्यादा खून बहने से मौत हो गई। कोरोना के इलाज के दौरान 14 मरीजों में से 8 को स्टेरॉयड की खुराक दी गई थी।

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि लिवर में फोड़े आम तौर पर एंटअमीबा हिस्टोलिटिका नाम के परजीवी की वजह से होते हैं, जो दूषित भोजन और जल की वजह से फैलता है। डॉक्टरों ने बताया कि ये मरीज (10 पुरुष और 4 महिला) 28-74 आयु वर्ग के हैं और इन्हें पिछले दो महीनों में अस्पताल में लाया गया था।

See also  अगर आप हैं SBI ग्राहक तो पढ़ें ये जरूरी खबर, दो दिन यह सर्विस रहेंगी बंद, बैंक ने किया अलर्ट जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।