टीआरपी डेस्क। Body Detoxification : त्योहारों में पकवान, मिठाई और तले हुए खाने से भले ही दिल खुश हो गया हो, लेकिन अब शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत सभी को महसूस होती है। दिवाली में लड्डू, पूड़ी, नमकीन और कचौड़ी जैसे स्वाद भरे पकवानों का असर पेट पर भारी पड़ सकता है।

डॉक्टर्स के मुताबिक इन चीजों से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिससे अपच, गैस और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में त्योहार की मस्ती के बाद अब जरूरी है कि शरीर को डिटॉक्स किया जाए।

डिटॉक्स क्यों है जरूरी ?

विशेषज्ञ बताते हैं कि डिटॉक्स का मतलब है शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालना। दिवाली पर तेल, घी और शक्कर से भरपूर खाने से लिवर और पाचन तंत्र पर जोर पड़ता है। डिटॉक्स करने से लिवर, किडनी और आंतों को राहत मिलती है। इम्यूनिटी बढ़ती है, पाचन सुधरता है और त्वचा भी चमकने लगती है। साथ ही वजन नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।

लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव

डिटॉक्स की प्रक्रिया सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि पूरी दिनचर्या की कई गतिविधियों में शामिल होती है। इस लिए अपनी दिनचर्या में कुछ आदतों कोशामिल करना जरूरी है।

  • रोज 10 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए।
  • 30-45 मिनट की हल्की एक्सरसाइज जैसे वॉक या योग जरूरी है।
  • 8 घंटे की लंबी नींद और 1 घंटे की अतिरिक्त नींद से मस्तिष्क पूरी तरह रीसेट होता है।
  • मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग से तनाव कम होता है।
  • शराब और स्मोकिंग से दूरी बनाएं।
See also  BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव!

डिटॉक्स डाइट में क्या खाना चाहिए ?

  • फल
    सेब, केला, पपीता जैसे फल पचने में आसान होते हैं। डिटॉक्स के समय ये फल खाना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
  • सब्जियां
    पालक, चुकंदर, ब्रॉकली और गाजर एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हैं। इन सब्जियों के सेवन से डिटॉक्स की प्रक्रिया तेज हो सकती है।
  • प्रोबायोटिक्स
    दही और छाछ के सेवन से पाचन में सुधार आता है।
  • मसाले
    लहसुन, प्याज और अदरक का सेवन पाचन ठीक करता है।
  • ड्रिंक्स
    ग्रीन टी और हर्बल टी जैसे तुलसी या दालचीनी की चाय के सेवन करें।
  • प्रोटीन
    मूंग दाल, सोयाबीन जैसे हल्का और सेहतमंद प्रोटीन युक्त खाना खाना डिटॉक्स को गती देगा।
  • अधिक तेल, मसाले और मैदे से बचें।

नींबू और लहसुन क्यों फायदेमंद हैं ?

नींबू में मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सिडेंट्स लिवर को साफ करने में मदद करते हैं। सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से पाचन बेहतर होता है।

लहसुन में पाए जाने वाले सल्फर कंपाउंड्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और लिवर को साफ करते हैं। लेकिन इनके संतुलित सेवन से ही शरीर को फायदा मिलेगा।

See also  राहुल गांधी के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियां पूरी

क्या 3 दिन में पूरी हो सकती है डिटॉक्स की प्रक्रिया ?

एक्सपर्ट के अनुसार 3 दिन के डिटॉक्स प्लान से शरीर को रिफ्रेश किया जा सकता है। जिसके लिए कुछ सुझाव भी दिए गए हैं।

  • दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें।
  • हल्का, फाइबर युक्त खाना खाएं।
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें।

डिटॉक्स के दौरान रखें ये सावधानियां

  • डायबिटीज, हाइपरटेंशन या कोई बीमारी हो तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • बहुत ज्यादा नींबू या लहसुन खाने से बचें।
  • ज्यादा एक्सरसाइज न करें, वरना कमजोरी हो सकती है।
  • बच्चों, बुज़ुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हल्का प्लान अपनाएं।
  • भूखे न रहें, संतुलित और पौष्टिक आहार लें।

किन चीजों से बनाएं दूरी ?

  • मिठाइयां, तला हुआ खाना, मैदा।
  • शराब, ज्यादा नमक और चाय-कॉफी।
  • प्रोसेस्ड फूड जैसे बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक्स से भी बचें।
  • सफेद ब्रेड, आलू जैसे हाई स्टार्च फूड्स का न करें सेवन।

विशेषज्ञ कहते हैं कि डिटॉक्स में सिर्फ नेचुरल और हल्का खाना खाएं, जिससे शरीर को आराम मिले।

See also  विधानसभा में गूंजा PMGSY का मुद्दा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया ये जवाब, विपक्ष ने की CBI जांच की मांग

ब्रेन डिटॉक्स भी उतना ही जरूरी

त्योहारों के बाद सिर्फ शरीर नहीं, दिमाग को भी रिफ्रेश करने की जरूरत होती है। इसके लिए ये प्रक्रिया अपनाना उचित होगा।

  • 10-15 मिनट मेडिटेशन करें।
  • 1 घंटे की एक्स्ट्रा नींद लें।
  • स्क्रीन टाइम कम करें।

ऐसा करने से मूड अच्छा होता है और मानसिक ऊर्जा भी बनी रहती है।

वजन कम करने वालों के लिए बोनस टिप्स

  • फाइबर और प्रोटीन युक्त चीजें खाएं।
  • नींबू पानी, ग्रीन टी का सेवन करें।
  • ऑयली और मीठी चीजों से दूरियां बनाएं।
  • रोज 45 मिनट चलें और खूब पानी पिएं।

Body Detoxification : डॉक्टरों के मुताबिक 3 दिन में 0.5 से 1 किलो तक वजन घट सकता है, बस सही डाइट प्लान अपनाने की जरूरत होती है।