बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल कोरोना पॉजिटिव, बेटी की फोटो शेयर कर ये कहा

मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस के मामले अभी भी लगातार सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना से ग्रसित हैं तो कई उसे मात देकर वापस काम पर लौट गए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल कोरोना पॉजिटिव (Kajol Covid 19 positive) हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।

बता दें कि करीब दो महीने पहले उनकी बहन और अजय देवगन (Ajay Devgn) की साली साहिबा तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) कोरोना पॉजिटिव हुई थीं।

बेटी न्यासा को कर रही हैं MISS

काजोल (Kajol) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, उन्होंने बेटी न्यासा देवगन की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘पॉजिटिव पाई गई हूं. मैं नहीं चाहती कोई मेरी रूडोल्फ नाक देखें. इसलिए दुनिया की सबसे प्यारी मुस्कान को देखते हैं. मिस यू न्यासा देवगन।

See also  आसान हुआ विदेशों में मनी ट्रांसफर, कई देशों के पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगें UPI और भीम ऐप, जानें क्या होगा फायदा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।