​ब्रेकिंग: 3 थानेदार सहित 16 कांस्टेबल लाइन अटैच, विधानसभा में मुद्दा गरमाने के बाद एसपी जारी किया आदेश, देखें सूची

रायपुर/बिलासपुर। जिले के मलाई थानों में जुगाड़ मैनेजमेंट से जमे हुए जिले के 16 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। लाइन अटैच किए गए अधिकतर पुलिस कर्मी वह है, जिनके खिलाफ FIR दर्ज है या फिर विभागीय जांच चल रही है। SP की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विधायक शैलेश पांडे ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा

रेंज आईजी ने दागी पुलिस कर्मियों को थाने में पदस्थापना नहीं देने के निर्देश दिए हुए है। इस बीच विधानसभा में विधायक शैलेश पांडे ने भी FIR के बाद भी थानों में जमे पुलिसकर्मियों को लेकर सवाल उठाया था।

पांडे ने कहा था कि, खिलाफ कार्रवाई तो दूर उन्हें थानों में पोस्टिंग दे दी गई है। गृहमंत्री ने जवाब में बताया था कि 22 पुलिस कर्मी ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विधानसभा में मुद्दा गरमाने के बाद अब एसपी दीपक झा ने एक एसआई, दो एएसआई, एक हवलदार सहित 16 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।

See also  खदान में विस्फोट से बालिका की मौत के बाद मयाली के सभी खदानों को हमेशा के लिए बंद कराने पर बनी सहमति

देखें सूची

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।