ब्रेकिंग: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल में 20 दिनों में 19 प्रोफेसर की मौत,कोविड-19 की नई किस्म की आशंका, भेजे सेंपल
ब्रेकिंग: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल में 20 दिनों में 19 प्रोफेसर की मौत,कोविड-19 की नई किस्म की आशंका, भेजे सेंपल

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने अलीगढ़ में कोविड-19 की नई किस्म विकसित होने की आशंका जताई है। इस संबंध में आईसीएमआर को नमूनों के परीक्षण को पत्र भेजा है। बीते 20 दिनों में 19 प्रोफेसर की मौत के चलते इंतजामिया सकते में आ गया है।

एएमयू वीसी ने आईसीएमआर के महानिदेशक प्रो. बलराम भार्गव को पत्र भेजा है। पत्र में अनुरोध किया है कि हमारे लैब से भेजे गए कोविड-19 नमूनों का विश्लेषण करने के लिए आईसीएमआर के संबंधित अनुभाग व विभाग को निर्देशित करें, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोविड-19 वायरस की कोई नई किस्म तो अलीगढ़ में विकसित नहीं हो रही।

जिससे बीमारी की गंभीरता को बढ़ावा मिल रहा है, ताकि प्रस्तावित उपायों के प्रकाश में हम महामारी के उन्मूलन के लिए उपयुक्त उपायों पर विचार कर सकें। महानिदेशक से अनुरोध किया गया है कि वह संबंधित आईसीएमआर अनुभाग व विभाग को कोविड-19 नमूनों का विश्लेषण करने का निर्देश दें।

See also  प्रधानमंत्री से मिलने के बाद बोले शरद पवार, "संजय राउत की संपत्ति कुर्क करना है अन्याय"

वीसी ने लिखा है कि आपके ध्यान में लाया जाना है कि 16 एएमयू शिक्षक व कई अन्य सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में निवास कर रहे थे, कोविड-19 से मर चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि विश्वविद्यालय से सटे सिविल लाइंस क्षेत्र में एक विशेष प्रकार का वायरस फैल रहा है।

ऐसे में अलीगढ़ शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में पाए जाने के संदेह के मद्देनजर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा चयनित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के कोविड प्रयोगशाला द्वारा एकत्रित कोविड नमूनों को वायरल जीनोम अनुक्रमण व आगे के परिक्षण के लिए सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलाजी, नई दिल्ली को भेजा जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।