टीआरपी न्यूज डेस्क। सूडान में चीनी मिट्टी के कारखाने में एक एलीपीजी टैंकर में विस्फोट होने से 24

लोगों की मौत हो गई जिसमें कई भारतीय भी शामिल हैं। हादसे में 130 से अधिक लोग घायल भी गए।

सूडान में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को हुई घटना में भारतीयों के मारे जाने की सूचना दी। हालांकि

उसने मृतकों की संख्या के बारे में नहीं बताया है।

 

 

दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, ‘‘अभी तक मिली रिपोर्टों के अनुसार भारतीय

श्रमिकों समेत कई लोगों की मौत हुई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।” उसने बताया कि कारखाने

में 50 से अधिक भारतीय श्रमिक काम करते हैं। सूडान सरकार ने कहा कि घटना में 24 लोगों की मौत

हो गई और 130 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

 

 

रंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि घटनास्थल पर सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण नहीं थे।

सरकार ने कहा, वहां पर ज्वलनशील पदार्थों का अनुचित तरीके से भंडार किया गया था जिससे

आग फैल गई। मामले की जांच चल रही है। उधर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने हादसे में 18 भारतीयों

की मौत की पुष्टि करते हुए पीड़ित परिवारों को प्रति दुख जताया है।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।