पंडरिया। छत्तीसगढ़ के पंडरिया नगर के कन्या शाला में छात्राओं के कोरोना टेस्ट में 26 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। हाईस्कूल के साथ मिडिल स्कूल की छात्राएं भी संक्रमित मिली है।

अधिकतर संक्रमित बच्चियों को मामूली सर्दी-बुखार है। पिछले सप्ताह भी विद्यालय में कुछ छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया।

इस स्कूल में 750 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिसमें 368 छात्राओं की जांच की गई। सभी छात्राओं को होम क्वारेंटाइन में रहने कहा गया है। वहीं स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। संक्रमित बच्चियों में आसपास के दर्जन भर से अधिक गांव की छात्राएं शामिल हैं।

ऐसा पहली बार हुआ कि पंडरिया शहर के स्कूल में 26 छात्राएं एक साथ संक्रमित पाई गई है। स्कूल ने सभी बच्चों के पालकों को जानकारी दे दी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों के बारे में प्रतिदिन जानकारी लेगी।

See also  गुड न्यूज : छत्तीसगढ़ के कृषि वैज्ञानिकों का कमाल, बनाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाली कुकीज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।