ब्रेकिंग: भारत-अर्जेंटीना मैच पर सट्टा खिलाते 3 इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, मास्टर माइंड की तलाश

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में क्रिकेट मैच पर सट्‌टा लगवाते स्मृति नगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार को तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र हैं। आरोपियों से पेटीएम ऐप पर 2.38 लाख रुपए, पैसा लगवाने वालों के एकाउंट डिटेल और करीब साढ़े 8 लाख रुपए से ज्यादा का हिसाब बरामद हुआ है। छात्रों ने टेलीग्राम के जरिए 14 हजार लोगों को अपने साथ जोड़ रखा था।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि साकेत नगर में किराये के एक कमरे में सट्‌टा चल रहा है। इस पर पुलिस ने वहां छापा मारा तो इंडिया-इंग्लैंड क्रिकेट मैच और भारत-अर्जेंटीना के बीच होने वाले ओलिंपिक हॉकी सेमीफाइनल के लिए सट्टा लगवाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से सिवान बिहार निवासी अश्विनी कुमार पांडे, कोरबा निवासी तेजस पांडे और काशीडीह, जांजगीर-चांपा निवासी अतुल पटेल को पकड़ा है। तीनों इंजीनियरिंग छात्र है।

See also  रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सीसी थंपी को ईडी ने किया गिरफ्तार

मुख्य आरोपी के UPI एकाउंट में ट्रांसफर की गई रकम

पुलिस ने कमरे से एक लैपटॉप, दो रजिस्टर, 4 मोबाइल, जिओ फाइबर ऑप्टिकल, पेटीएम ऐप पर 2,38,000 रुपए, 8,68 258 रुपए का हिसाब बरामद किया है। इसे 63 UPI खातों में सुपेला निवासी जितेंद्र पंडित उर्फ काली के बताए अनुसार ट्रांसफर किया गया था। अब जितने भी खातों में ऑनलाइन लेन-देन हुआ है, पुलिस सबके बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं मुख्य आरोपी जितेंद्र पंडित उर्फ काली की तलाश की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।