ब्रेकिंग: 4 परिवीक्षाधीन IPS अफसरों को मिली नवीन पदस्थापना, रत्ना सिंह को नगर पुलिस अ​धीक्षक आजाद चौक की जिम्मेदारी, देखें आदेश

रायपुर। राज्य सरकार के गृहविभाग ने बुधवार को 4 परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक 2018 बैच के परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव को बलौदाबाजार से हटा कर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दुर्ग बनाया है। रायगढ़ में पदस्थ 2018 बैच के  परिवीक्षाधीन आईपीएस पुष्कर शर्मा को नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर, राजनांदगांव में पदस्थ 2018 बैच के परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी योगेश कुुमार पटेल को नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़, बिलासपुर में 2019 बैच के परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी गौतमराम प्रवेश राय को नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव तथा रायपुर में पदस्थ 2019 की परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी रत्ना सिंह को नगर पुलिस अ​धीक्षक आजाद चौक रायपुर में पदस्थ किया है।

 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।