ब्रेकिंग: जेल में लगी भीषण आग, 41 कैदियों की मौत और 39 झुलसे

नई दिल्ली। जेल में अचानक भीषण आग भड़क जाने से इसकी चपेट में आकर 41 कैदियों की मौत हो गई और 39 घायल हैं। आग रात में करीब 1-2 बजे के बीच में लगी। घटना इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा की है।

फिलहाल आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। अधिकारी ने बताया कि जेल में नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधियों को रखा गया था। इसकी क्षमता 122 लोगों की थी। हालांकि आग लगने के समय यहां कितने लोग मौजूद थे, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि जेल में क्षमता से अधिक कैदी थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।