ब्रेकिंग: पुलिस ने बीजेपी के सीएम हाउस मार्च को रोका तो थाना परिसर में धरने पर बैठे भाजपा नेता
ब्रेकिंग: पुलिस ने बीजेपी के सीएम हाउस मार्च को रोका तो थाना परिसर में धरने पर बैठे भाजपा नेता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले दो समुदाय की बीच झंडा विवाद मामले की न्यायिक जांच करने की मांग को लेकर बीजेपी का सीएम हाउस की ओर मार्च शुरू हुआ, मगर पुलिस ने इन्हें सिविल लाइन थाने के पास रोक दिया, जिसके बाद सभी नेता और कार्यकर्त्ता वहीं धरने पर बैठ गए।

एकात्म परिसर से शुरु हुए मार्च में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व पूर्व सीएम रमन सिंह सहित सभी विधायक,सांसद मौजूद हैं। इस दौरान रैली को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस ने बीजेपी के सीएम हाउस मार्च को सिविल लाइन थाने में रोक लिया, जिसके बाद बीजेपी के नेता थाने परिसर में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

मौके पर गिरफ़्तारी और रिहाई

इस दौरान पुलिस ने सांकेतिक तौर पर यहां मौजूद सभी सांसदों और विधायकों की गिरफ्तारी की। इनकी संख्या लगभग 20 थी, जिन्हें मौके पर ही मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

See also  टीचर पोस्टिंग संशोधन घोटाले में सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, 2000 से अधिक शिक्षकों की पोस्टिंग निरस्त


देखिये VIDEO :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।