ब्रेकिंग: काबुल एयरपोर्ट के गेट पर ब्लास्ट, कई लोग घायल; पेंटागन ने की पुष्टि,करजई और अब्दुल्ला अब्दुला नजरबंद

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद राजधानी काबुल के हालात लगातार बिगड़े जा रहे हैं। इस बीच काबुल एयरपोर्ट के गेट पर हुए ब्लास्ट में कई लोग घायल हो गए हैं, पेंटागन ने इस ब्लास्ट की पुष्टि की है। बता दें कि इस वक्त काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा में 5 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

हामिद करजई और अब्दुल्ला अब्दुला काबुल में नजरबंद

इस बीच तालिबान ने काबुल में अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई को नजरबंद करने की रिपोर्ट आई है। यह भी बताया गया है कि अफगानिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुलह परिषद के अध्यक्ष अब्दुल्ला अब्दुल्ला को भी उनके घर में कैद कर दिया गया है। तालिबान ने इन दोनों वरिष्ठ अफगान नेताओं की सुरक्षा को भी हटा दिया है। ये दोनों नेता तालिबान के साथ सरकार बनाने की बातचीत में भी शामिल थे। इस बीच तालिबान के एक प्रवक्ता ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।

सीएनएन के हवाले से रूसी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक ने बताया है कि तालिबान ने इन दोनों नेताओं की कारों को भी जब्त कर लिया है। ऐसे में हामिद करजई और ब्दुल्ला अब्दुल्ला इस समय पूरी तरह से तालिबान की दया पर आश्रित हैं। सीएनएन के मुताबिक तालिबान ने बुधवार को अब्दुल्ला अब्दुल्ला के घर की तलाशी ली थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।